{"_id":"e2dedda49c557950c54f39f7560a941e","slug":"ruptured-voice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने के लिए उठी आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने के लिए उठी आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
विनियमितीकरण की मांग करते हुए जिले के रोजगार सेवकों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर 19 जनवरी को जिला मुख्यालय पर और आठ फरवरी को प्रदेश मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर ब्लाक दोहरीघाट पर एक द्विवसीय का धरना प्रदर्शन किया ।
अपनी नियुक्ति के नियमतीकरण को लेकर रोजगार सेवक धरने पर बैठे रहे । ग्राम रोजगार सेवकों के धरने को संबोधित करते हुये अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि पिछले आठ सालों से मानदेय पर ग्राम रोजगार सेवकों से कार्य कराया जा रहा है ।
गांव के विकाश में हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहता है फिर भी सरकार के भेद-भावपूर्ण नीति के चलते रोजगार सेवकों का विनियमितीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेताया कि सरकार समय से नही चेती तो व्यापक रूप से आन्दोलन करने के लिए रोजगार बाध्य होगें ।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में संतोष, आशुतोष, रविन्द्र, रिंकू, यादवेन्द्र, सुधीर, अमित सत्यपाल, लालबहादुर, बलवन्त, शिव कुमार, अशोक समेत आदि ग्राम रोजगार सेवक धरने पर मौजूद रहे ।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि सपा प्रमुुख मुुलायम सिंह यादव ने चुनाव के दौरान पार्टी के सत्ता में आने पर रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य सरकार का कर्मचारी बनाने का वादा किया था।
लेकिन पार्टी के सत्ता में आने पर सरकार ने रोजगार सेवकों की उपेक्षा कर दी। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार गुप्त ने कहा कि उनकी मांगें पूरी न होने पर संघ निर्णायक संघर्ष के लिए विवश होगा।
कहा कि 19 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर और आठ फरवरी को पूरे प्रदेश के 40 हजार रोजगार सेवक प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क पहुंचेंगे और उसी दिन से अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर काफी संख्या में रोजगार सेवकों ने विनियमतीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थ्ज्ञालीय ब्लाक मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने धरना दिया ।
इस अवसर पर धरने की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने पर सपा सरकार चुनाव के समय किए गए वादे को भूल गई। अब आगे पुन: विधान सभा चुनाव आने वाला है इसलिए सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए वरना रोजगा-र सेवक फिर से सपा के लिए महत्वपूर्ण हो जाएंगे।
इस धरने की अध्यक्षता धर्मेेंद्र यादव और संचालन परिषद के मंडलीय महामंत्री सीताराम कुशवाहा ने संचालन किया। धरने में राजकुमार , ईश्वर शरण यादव , सुनील कुमार, आशीष, पूनम, अमृता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। घोसी, फतेहपुर मंडाव , मुहम्मदाबाद गोहना ,परदहा और कोपागंज संवाददाताओं के अनुसार ब्लाक मुख्यालयों पर रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया।
गोहाना। रोजगार सेवक संघ केब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने का वादा किया गया था । कहा कि कई साल बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हो सकी है।रोजगार सेवकों ने चेतावनी देते हुऐ कहा क़ि अगर हम लोगों की मांग जल्द ही पूरी नहीं की गई तो आगामी 29 जनवरी को जिला मुख्यालय और उसके बाद 8 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश के सभी 40 हजार रोजगार सेवक धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।