फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rotary DG inaugurated Sant Dehludas Park

रोटरी डीजी ने संत देहलुदास पार्क का किया उद्घाटन

Mon, 25 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rotary DG inaugurated Sant Dehludas Park
मऊ। रोटरी क्लब के विविध आयोजनों में डीजी समर राज गर्ग ने जिले में एक वर्ष के दौरान हुए कार्यस्थलों पर भ्रमण कर हाल जाना। मलीन बस्ती, सर्वेश्वरी मुक्तिधाम, रोटरी ग्रामीण अस्पताल गड़वा, शिक्षा विभाग कालोनी में हैपी माडल स्कूल के निरीक्षण के उपरांत शारदा नारायण हास्पिटल में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रोटरी अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, सचिव सचिंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह सहित अन्य रोटरियन ने रोटरी क्लब के डीजी समर राज गर्ग का स्वागत बढुआ गोदाम में किया। वहां मलीन थारु बस्ती में सिलाई कढ़ाई केंद्र की स्थापना के लिए ओम कोशिश संस्था को पांच सिलाई मशीन प्रदान किया। इसके उपरांत सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर संत देहलुदास दास पार्क का उद्घाटन किया। हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार के साथ ही धाम का भ्रमण कर रोटरी के कार्यों को सराहा। तत्पश्चात शारदा नारायण रोटरी ग्रामीण अस्पताल गड़वा का भ्रमण कर चिकित्सकीय सेवाओं का हाल जाना। शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय को हैपी माडल स्कूल के रुप विकसित करने के लिए अध्यक्ष, सचिव को सराहा। इसके उपरांत शारदा नारायण हास्पिटल में भव्य स्वागत व कराटे प्रदशर्नी के बीच ब्लड डोनेशन कार्य का निरीक्षण किया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने वर्ष भर के कार्यों की रुपरेखा रखी। सचिव सचिंद्र सिंह ने आभार ज्ञापन किया। संचालन डॉ.एससी तिवारी ने किया। वर्ष भर तत्परता से रोटरी के कार्यों पूर्ण करने वाले क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. सुजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एकिका सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ.पीके गुप्ता, पुरुषार्थ सिंह, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. अजय सिंह, शमीम अहमद, विजय सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed