बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े लूट, असलहा सटाकर कैश, मोबाइल और जेवर लूटकर भागे बदमाश
मऊ जिले में अपराध का ग्राफ कम होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार की सुबह दस बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर के पास आजमगढ़ की तरफ जा रहे बाइक सवार दंपती को ओवरटेक कर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इससे पहले 26 जून को भी स्थानीय क्षेत्र के ब्राहाम्णटोला पोखरा के पास दंपती से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। तीन दिन के भीतर दूसरी छिनैती की घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप की स्थिति बनी है। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी अच्छन हुसैन पुत्र अबरार पत्नी हसीन फातिमा को लेकर बाइक से आजमगढ़ जिले में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव के पास पहुंचा था। इसी बीच एक बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
अच्छन कुछ समझ पाता जब तक दूसरे बाइक से आए दो बदमाशों ने उसके सिर पर असलहा सटाकर उसके पास रखे 2 हजार और उसकी पत्नी के पास रखे 5 हजार रुपये नकदी और उसका स्मार्ट मोबाइल फोन के अलावा दो छोटे मोबाइल और कान का झुमका छीन कर फरार हो गए।
घटना से सहमे दंपती ने दूसरे राहगीरों की मदद से इस घटना की सूचना पुलिस को दी। छिनैती की घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद राजकुमार सिह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गए।
घटना को लेकर पीड़ित ने अज्ञात चार लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। इस बाबत सीओ राजकुमार सिंह ने पीड़ित के तहरीर पर दो बाइक सवार चार बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।