फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Robbery after Firing on Bank franchise operator in daylight in mau chaos in office

Mau: दिनदहाड़े बैंक फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मारकर लूट, कार्यालय में मची अफरातफरी

Wed, 16 Nov 2022 05:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Nov 2022 05:52 PM IST
सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार चट्टी के पास बुधवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। कार्यालय में घुसकर  बैंक फ्रेंचाइजी संचालक के सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन
Robbery after Firing on Bank franchise operator in daylight in mau chaos in office
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार चट्टी के पास बुधवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। कार्यालय में घुसकर  बैंक फ्रेंचाइजी संचालक के सिर में गोली मार दी। साथ ही 45 हजार रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बन गई। गोली लगने से घायल बैंक फ्रेंचाइजी संचालक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (56) निजी बैंक फेनो के फ्रेंचाइजी संचालक है। उनका कार्यालय मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मार्ग स्थित बनियापार चट्टी पर है। बुधवार दोपहर वह अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे।
विज्ञापन


मुंह पर नकाब लगाया बदमाश प्रमोद श्रीवास्तव के पास पहुंचा और धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। प्रमोद ने इनकार किया तो बदमाश ने गोली चला दी। सिर पर कान के पास गोली लगी और वह वहीं गिर गया। अचानक से गोली की आवाज सुनकर कार्यालय में  हंगामा मच गया। इधर गोली मारने वाला बदमाश काउंटर पर कैश से भरा बैग उठाया और असलहा दिखाते हुए बाहर निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका साथी बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। जब तक आस पास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक बदमाश आजमगढ़ की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल संचालक का हालचाल लेने के साथ ही मामले की जानकारी ली। 

घायल के बेटे ने बताया कि एक लाख की नकदी की हुई लूट

जिला अस्पताल पहुंचे घायल बैंक फ्रेंचाइजी संचालक प्रमोद के बेटे विवेक ने बताया कि पिता के पास एक लाख रुपया की नकदी थी, जिसे बदमाश लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नकदी को लेकर मामला साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed