फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways buses not running on rural routes

ग्रामीण रूटों पर नहीं चल रही रोडवेज बसें

Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses not running on rural routes
मधुबन। ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसें न चलने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ऐसे में निजी बसों के संचानल किराए के नाम पर यात्रियों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से ग्रामीण रूटों पर बसें चलाने की मांग की है। मधुबन तहसील मुख्यालय से रोजाना लोगों को कई कार्यो से जिला मुख्यालय जाना होता है। लेकिन इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से उन्हें प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में जहां उनका समय बर्बाद होता है तो वहीं अधिक किराया भी देना पड़ता है। जिसके लेकर अक्सर निजी बस चालकों से उनकी कहासुनी आम बात है। निजी बस संचालक यात्रियों को सीट के मुकाबले ज्यादा सवारियां भरते हैं। इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए परिवहन निगम सहित जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन नतीजा सिफर है। क्षेत्र के अशोक सिंह, प्रमोद मल्ल, डॉ. प्रेमभूषण पांडेय, डॉ. कैलाश मौर्या आदि का कहना है कि मऊ-मधुबन रूट पर रोडवेज बसों का संचालन हो तो मधुबन वासियों को आवाजाही करने में सुगमता होगा। पुरुष तो बाइक तथा अन्य माध्यमों से गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। लेकिन महिलाओं और छात्राओं को जिला मुख्यालय जाने के लिए अन्य विकल्प नहीं होने से काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed