{"_id":"6706fd2e5dbf0ce22b001684","slug":"roads-will-be-built-in-249-villages-and-street-lights-will-be-installed-mau-news-c-295-1-mau1001-118875-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 249 गांवों में बनेंगी सड़कें, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 249 गांवों में बनेंगी सड़कें, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
मऊ। जिले की 249 ग्राम पंचायतों के विकास की कवायद शुरू हो गई है। शासन से गांवों की सूरत बदलने के लिए 14 करोड़ का बजट जारी किया गया है।य ह बजट 15वें वित्त के साथ पंचम वित्त आयोग से मिला है। बजट मिलने से गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। पंचायती राज विभाग ने गांवों में होने वाले कार्याें की रूपरेखा तैयार की है।
जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां सड़कें बदहाल हैं तो जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए बजट का इंतजार किया जा रहा था। शासन द्वारा इसके लिए 15वें वित्त आयोग से तीसरे चरण में स्वचछ भारत मिशन के तहत 14 करोड़ रुपये से 249 ग्राम पंचायतों के लिए बजट जारी हो गया है।
प्रभारी डीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस राशि से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न कार्य होंगे। जिसमें साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। कूड़ा निस्तारण के लिए घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा भी खरीदी जाएंगी। इस राशि से टाइड के अंतर्गत आने वाले नाली, खड़ंजा, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पंचायत भवन की मरम्मत, फिल्टर चैंबर, मिट्टी भरान आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही गांवों में विकास कार्यों में गति आएगी।