फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road jaam mau

कैश न मिलने पर लोगों ने किया सड़क जाम

Mon, 30 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 30 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road jaam mau
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
बड़रांव ब्लाक के नदवासराय बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 15 दिनों से नगदी नहीं मिल रही है। इससे नाराज खाताधारकों ने सोमवार को घोसी मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। खाताधारकों का उग्र तेवर देखकर शाखा प्रबंधक बैंक में ताला लगवाकर खिसक लिए।
विज्ञापन

नदवासराय स्थित एसबीआई  में पिछले 15 दिनों से खाताधारक लाइन लगाकर रुपये पाने का इंतजार करते थे। लेकिन दो घंटे बाद प्रबंधक द्वारा कैश न होने की सूचना देकर अगले दिन आने को कहते थे। लगातार 15 दिनों से बैंक से नगदी न मिलने से नाराज खाताधारकों का धैर्य सोमवार को उस समय जवाब दे गया जब बैंक के मेन गेट पर नो कैश की तख्ती टांगी हुई दिखी। खाताधारकों ने बैंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।  काफी संख्या में जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए बैंक के सामने ही मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग जाम कर दिया। खाताधारकों का कहना था कि नोटबंदी के बाद से ही इस शाखा में रुपये नहीं मिल रहे हैं। कभी कभार ही इस शाखा से खाताधारकों को रुपये मिल पाते हैं। प्राय: यहां से खाताधारकों को निराशा ही हाथ लगती है। खाताधारकों का आरोप था कि जब भी शाखा प्रबंधक से कैश की बात की जाती है तो वे बैंक में ताले बंद कर भाग जाते हैं। लोगों की शिकायत थी कि इस समय लगन का समय चल रहा है शादी विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए लोगों को नगदी की जरूरत है तो बैंक में रुपये ही नहीं हैं। उनकी पीड़ा थी कि आखिर यहां पर रुपये जमा करने वाले खाताधारक रुपये निकालने के लिए कहां जाएं। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े बारह बजे तक दो घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस बाबत शाखा प्रबंधक हरिमूर्ति राम ने बताया कि जिला मुख्यालय चेस्ट से रुपये ही नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed