फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road construction work incomplete, increased trouble due to dust storm

सड़क निर्माण का कार्य अधूरा, धूल की गुबार से बढ़ी परेशानी

Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Road construction work incomplete, increased trouble due to dust storm
नगर के गाजीपुर तिराहा पर उड़ती धूल।संवाद - फोटो : MAU
जिले के खुरहट बाजार और मिर्जाहादीपुरा से लेकर बड़ागांव, मतलूपुर मोड़ और नेशनल हाईवे पर बढ़ुआगोदाम बाजार तक सड़क निर्माण का कार्य अधूरा है। सड़कों के किनारे गिट्टियां और बजरी गिरा दी गई है। वाहनों के आने जाने से महीन बजरी उड़ती है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत सांस के रोगियों को होती है।
विज्ञापन

लखनऊ बलिया स्टेट हाईवे पर कई स्थानों पर चौड़ी करण अधूरा है। खुरहट बाजार और मिर्जाहादीपुरा से लेकर बड़ागांव, मतलूपुर मोड़ और नेशनल हाईवे पर बढ़ुआगोदाम बाजार तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। सड़कों के किनारे गिट्टियां और महीन बजरी गिराई गई है। वाहनों के आने जाने से धूल उड़ती है जिससे दोपहिया वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों को धूल से परेशानी होती है। खासकर सांस के माध्यम से मरीजों के फेफड़ों तक पहुंचने वाली धूल और गर्द उनके लिए खासी मुसीबत पैदा कर देती है। इसके अलावा छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए ये धूल मुश्किल पैदा करती है। लखनऊ बलिया स्टेट हाइवे पर खुरहट बजार में लगभग दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण कार्य अधूरा पड़ा है। चौड़ी करण वाली जगह पर ट्रकों से सफेद गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई है। इसे पानी के छिड़काव के साथ दबाया नहीं गया है। इसके चलते वाहनों के गुजरने के साथ ही काफी धूल और गर्द उड़ती है जो पीछे गुजरने वाले वाहनों से सफर करने वालों के मुंह नाक से होकर सांसों के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंचती है। इसी प्रकार मतलूपुर मोड़ से मिर्जाहादीपुरा चौराहे और सलाहाबाद मोड़ से लेकर आजमगढ़ मोड़ से लेकर गाजीपुरा तिराहा तक सफेद गिट्टियां गिराकर छोड़ दी गई हैं। इन स्थानों पर हमेशा धूल उड़ती रहती है। बढ़ुआ गोदाम से पुलिस लाइन के निकट तक नेशनल हाईवे पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे यात्रा कष्टदायक साबित होती है।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों की वजह से यात्रियों को कमर दर्द जैसी बीमारी का शिकार होना पड़ता है। एक सर्वे के अनुसार ऐसी सड़कों पर यात्रा करने वाले 35 प्रतिशत लोग कमर दर्द संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।- डॉ. एपी गुप्त, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के किनारे उड़ने वाली धूल सांसों के माध्यम से फेफड़े तक पहुंचती है। इससे सांस के मरीजों और एलर्जिक लोगों की तकलीफ हो सकती है। लोगों को ऐसा स्थानों पर यात्रा करते समय मुंह और नाक ढककर रखना चाहिए।-डॉ. योगेंद्र यादव, वरिष्ठ फिजिशियन

कोट:
बरसात के वजह से प्लांट पर पानी भर गया है। इसलिए पिचीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है। पानी हटते ही स्टेट हाइवे पर पिचिंग का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। बढ़ुआ गोदाम के पास खराब सड़क एनएचआई बनवाएगा।-जितेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता , लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed