फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road breaks started after a month

एक माह बाद ही टूटने लगी है बनी सड़क

Thu, 29 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 29 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Road breaks started after a month
एक माह में ही सड़क कुछ इस तरह से उखड़ने लगी
विकास फतहपुर मंडाव के ग्रामसभा के रामपुर रसूलपुर आदमपुर से चांदपुर मस्जिद तक जाने वाली एक माह पूर्व बनवाई गई पिच सड़क की गिट्टियां एक बरसात भी नही झेल पाई। अभी से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने कार्य मे कई बार मानक के हिसाब से सड़क नही बनाने का विरोध किया लेकिन ठेकेदार ने उनकी नहीं सुनी। इससे सड़क बने एक माह भी नही बीता की गिट्टी उखड़ने लगी हंै। स्थानीय लोगों ने निर्माण के दौरान तारकोल व गिट्टियों के मिश्रण में मानक में बरती गई अनियमितता पर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था बावजूद ध्यान  नहीं दिया गया है ।    
विज्ञापन


 
  फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के चांदपुर की आबादी लगभग डेढ़ हजार है। यह गांव विकास से कोसों दूर है। वर्षों कवायद के बाद चांदपुर गांव को रसूलपुर रामपुर संपर्क मार्ग से पिच सड़क से जोड़ा गया। लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा बनवाई गई सड़क में घोर अनियमितता बरती गई। इससे एक माह भी नहीं बीता कि सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी।  इससे साइकिल, मोटरसाइकिल सवारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन गिट्टियों की वजह से   फिसलने से गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सड़क निर्माण के दौरान मानक की हुई अनदेखी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़क निर्माण में हुई धांधली के खिलाफ हबीबुल्ला,  आतीफ, शमीम, अमजद, नइम, तिलकधारी, मुहम्मद उमर, मुहम्मद आमिर, इसराइल का कहना है कि सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच कराई जाए अन्यथा हम  लोग चुप नहीं बैठेंगे।  इस बाबत    एसडीएम मधुबन सुरेंद्र नाथ मिश्र  का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं  आया है।  संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर रिपोर्ट मांगी जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed