फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road Accident on Purvanchal Expressway in mau two died and five serious after scorpio overturned due to tire b

Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो की मौत, पांच गंभीर

Wed, 20 Jul 2022 04:40 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 04:40 PM IST
सार

झारखंड के बासेपुर का एक परिवार अजमेर से स्कॉर्पियो  लौट रहा था। मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो का अगला पहिया फट गया। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के पलट गई। हादसे में परिवार के मुखिया समेत दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident on Purvanchal Expressway in mau two died and five serious after scorpio overturned due to tire b
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहिलाद गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हवा में उछलकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को कटर से स्कॉर्पियो की छत काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। झारखंड के बासेपुर निवासी अमीरुद्दीन अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से अजमेर से लौट रहे थे। मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अहिलाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्कॉर्पियो का अगला पहिया फट गया।
विज्ञापन


इससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के पलट गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन का पिछला दरवाजा तोड़कर पांच घायलों को निकाला और आननफानन जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं अमीरुद्दीन और शबीना का शव स्कॉर्पियो के छत को कटर से काटकर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident on Purvanchal Expressway in mau two died and five serious after scorpio overturned due to tire b
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

घायलों की शिनाख्त गुलाम रब्बानी (17), नाजिमी नाज (18), शाहिद अकरम (15), फैज अकरम (25) और चालक मुख्तार (45) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि अमीरुद्दीन के पास एएसआई का आईकार्ड मिला है। वो बिहार के हाजीपुर में तैनात थे। जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की हालात गंभीर होने से वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed