{"_id":"61a8f5317d6cb40fcd5d73f7","slug":"road-accident-in-mau-two-youths-killed-and-five-seriously-injured-after-car-collides-with-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM IST
सार
गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज निवासी अखिलेश बरनवाल (42) और सत्यम वर्मा छोटू (26) घोसी थाना क्षेत्र के अमिला में बरात में शामिल होने गए थे। वहां से आधी रात को घर जाने के लिए निकले। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
बरातियों की कार पेड़ से टकराई
- फोटो : social media
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां चट्टी पर बुधवार की देर रात बरात से लौट रही कार नीम के पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को कटर से काटकर शव और घायलों को बाहर निकला गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज निवासी अखिलेश बरनवाल (42) और सत्यम वर्मा छोटू (26) घोसी थाना क्षेत्र के अमिला में बरात में शामिल होने गए थे। वहां से आधी रात को घर जाने के लिए निकले। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। रात के 1.30 बजे कार सरवां चट्टी के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई और कार नीम के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
इससे कार चला रहे सत्यम वर्मा और अखिलेश बरनवाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार अर्जुन गोड़ (25), सत्यम बरनवाल (25), सनी मद्धेशिया (22), ईशु बरनवाल (10 ) पुत्र अखिलेश बरनवाल तथा आर्यन मद्धेशिया (10) पुत्र विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कार के पेड़ से टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने कटर से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।