फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road accident in mau Truck collided with tractor trolley on middle of road both vehicles damaged

मऊ: बीच सड़क पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा ट्रक, जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 01 Jan 2022 01:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jan 2022 01:42 PM IST
सार

आजमगढ़ की तरफ से सीमेंट लदा ट्रक बलिया जा रहा था। कोहरे के कारण ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
Road accident in mau Truck collided with tractor trolley on middle of road both vehicles damaged
हादसे में चालक की बाल-बाल बची जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में मुहम्मदबाद गोहना-आजमगढ़ रोड पर चालीसवां गांव के समीप शुक्रवार देर रात सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग अच्छा रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार चालीसवां पेट्रोल पंप से 200 मीटर पहले आजमगढ़ रोड पर सरिया लदी ट्रैक्टर में कोई खराबी आ गई थी। चालक उसे बीच सड़क पर खड़ा कर छोड़ दिया था। रात लगभग 11:15 बजे आजमगढ़ की तरफ से सीमेंट लदा ट्रक बलिया जा रहा था।
विज्ञापन


कोहरे के कारण ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। ट्रक पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर लदा सरिया ट्रक के अगले हिस्से में काफी अंदर तक धंस गई। संयोग से ट्रक ड्राइवर मुहम्मद सिद्दीकी को मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ड्राइवर को सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। अभी तक इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः नववर्ष का पहला दिन: काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed