फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road accident in Mau tractor trolley overturned due to collision with UP roadways bus minor boy dies and one injured

मऊ में सड़क हादसा: रोडवेज की टक्कर से पलटी धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किशोर की मौत, एक घायल

Wed, 29 Dec 2021 12:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी- मधुबन मार्ग पर बुधवार तड़के रोडवेज बस की टक्कर से धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घायल है। 

विज्ञापन
Road accident in Mau tractor trolley overturned due to collision with UP roadways bus minor boy dies and  one injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार तड़के रोडवेज बस की टक्कर से धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घोसी- मधुबन मार्ग पर चौथी मिल के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। जानकारी अनुसार आकोल्हि मुबारकपुर निवासी बृजेश यादव पुत्र रामप्यारे यादव बुधवार तड़के अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लाद कर घोसी नगर स्थित क्रयकेन्द्र जा रहा था।
विज्ञापन


ननिहाल में रहता था किशोर
घोसी- मधुबन मार्ग पर चौथी मिल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पलट गई। चालक बृजेश के साथ उस पर बैठा किशोर नितेश पटेल (14) पुत्र स्व रामशब्द दब गया। मौके पर ही नितेश की मौत हो गई। वहीं चालक बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accident in Mau tractor trolley overturned due to collision with UP roadways bus minor boy dies and  one injured
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय ने ग्रामीणों की मदद से घायल बृजेश को अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृत किशोर का आकोल्हि मुबारकपुर में ननिहाल था। उसकी मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 
पढ़ेंः घर में खेल रहे बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार, पुलिस की घेराबंदी पर छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed