मऊ में बचा बड़ा हादसा: बिना चालक के ही स्टार्ट हो गई रोडवेज बस, मिठाई की दुकान में घुसी, मची अफरातफरी
मऊ रोडवेज स्टैंड के समीप बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक नीचे खड़े थे। स्टीयरिंग पर कोई नहीं बैठा था। अचानक बस खुद से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई और मिठाई की दुकान में जा घुसी।
विस्तार
मऊ रोडवेज बस स्टैंड में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक रोडवेज बस बिना चालक के ही स्टार्ट हो गई और मिठाई की दुकान में जा घुसी। संयोग रहा कि बस की चपेट में कोई नहीं आय़ा। दुकानदार सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान रोडवेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोग और दुकानदारों की भीड़ वहां जुट गई। इस घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। नगर स्थित रोडवेज के समीप रोडवेज बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक नीचे खड़े थे। स्टीयरिंग पर कोई नहीं बैठा था। यात्री बस में सीट ले रहे थे।
अचानक बस खुद से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई। बस चलते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच बस एक मिठाई की दुकान में जा घुसी। गनीमत यह रही की दुकान पर मौजूद ग्राहक और दुकानदार इस घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही रोडवेज बस के ड्राइवर को अपने साथ ले गई।
घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। घटना को लेकर परिवहन निगम के एआरएम प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.