फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road accident averted in Mau Roadways bus started without driver and entered sweet shop

मऊ में बचा बड़ा हादसा: बिना चालक के ही स्टार्ट हो गई रोडवेज बस, मिठाई की दुकान में घुसी, मची अफरातफरी

Fri, 28 Oct 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

मऊ रोडवेज स्टैंड के समीप बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक नीचे खड़े थे। स्टीयरिंग पर कोई नहीं बैठा था। अचानक बस खुद से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई और मिठाई की दुकान में जा घुसी। 

विज्ञापन
Road accident averted in Mau Roadways bus started without driver and entered sweet shop
दुकान में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ रोडवेज बस स्टैंड में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होते होते बच गया। एक रोडवेज बस बिना चालक के ही  स्टार्ट हो गई और मिठाई की दुकान में जा घुसी। संयोग रहा कि बस की चपेट में कोई नहीं आय़ा। दुकानदार सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान रोडवेज परिसर में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोग और दुकानदारों की भीड़ वहां जुट गई।  इस घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। नगर स्थित रोडवेज के समीप रोडवेज बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक नीचे खड़े थे। स्टीयरिंग पर कोई नहीं बैठा था।  यात्री बस में सीट ले रहे थे।
विज्ञापन


अचानक बस खुद से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई। बस चलते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच बस एक मिठाई की दुकान में जा घुसी। गनीमत यह रही की दुकान पर मौजूद ग्राहक और दुकानदार इस घटना में बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही रोडवेज बस के ड्राइवर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। घटना को लेकर परिवहन निगम के एआरएम प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed