फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RM inspected ambulance vehicles, saw availability of medicines

आरएम ने एंबुलेंस वाहनों का किया निरीक्षण, देखी दवाओं की उपलब्धता

Wed, 25 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
RM inspected ambulance vehicles, saw availability of medicines
मऊ। जेवीआईके एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के रीजनल मैनेजर सत्यभान त्रिवेदी जिला अस्पताल स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम कार्यालय पहुंचे। औचक निरीक्षण कर एंबुलेंस में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बैठक कर एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्हें मोबाइल एप और कोरोना संक्रमण से बचाव के बाबत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

आरएम सत्यभान त्रिवेदी बुधवार को जिला अस्पताल स्थित एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के कार्यालय पहुंचे। प्रोग्राम मैनेजर विजित श्रीवास्तव के साथ मिलकर परिसर में खड़ी 102 और 108 एंबुलेंस का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस में उपलब्ध दवाईयां, मेडिकल उपकरण, जीपीएस ट्रैकर आदि की जानकारी ली। एंबुुलेंस चालक तथा पैरामेडिकल स्टॉफ की बैठक लेते हुए आरएम ने कोरोना वायरस से बचाव के साथ ही मरीजों के इलाज को लेकर प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से कैसे बचाएं और वायरस से संक्रमित मरीज की मदद कैसे करें। सभी कर्मचारियों को मोबाइल एप का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे एंबुलेंस कर्मी जल्द से जल्द मरीजों के पास तक पहुंच सकें। प्रोग्राम मैनेजर विजित श्रीवास्तव ने बताया जब से कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है, तब से 102-108 एंबुलेंस की मदद लेने वालों की संख्या में दोगुना इजाफा हो गया है। इस मौके पर ईएमई शिवशांत, सौपनिल, अनिल दुबे, हरिकेश, प्रमोद, डिंपल, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed