फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ritual began by Rudraabhisek

विधि-विधान से शुरू हुआ रुद्राभिषेक

Sun, 14 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ritual began by  Rudraabhisek
नगर के भिटी क्षेत्र के हनुमान मंदिर के प्रांगण में नौ दिन तक चलने वाला सार्वजनिक रुद्राभिषेक विधिविधान से शुरू हुआ। प्रथम दिन 15 यजमानों ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


आयोजन के पहले दिन अयोध्या से पधारे आचार्य अंबिका त्रिपाठी तथा उनके सहयोगियों ने विधिविधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। सांसद हरिनारायण राजभर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



कथावाचक आचार्य मणिराम दास के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल भक्त नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए चक्रमण करते हुए प्रवचन स्थल पहुंचे।  जहां जुलूस समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कथा वाचक ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन से लोगों को भावविह्वल कर दिया। दूर दाराज से विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का रेला लगा रहा।

इस मौके पर सांसद हरिनारायणा राजभर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी होना जरूरी है। धार्मिक आयोजनों से परिवार में संस्कार का विकास होता है।

ऐसे आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्याें की प्रशंसा किया। अमिला। बड़रांव ब्लाक के रामपुर खजुरही में चल रहा सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शिवलिंग स्थापना के क्रम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक हुआ। बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed