{"_id":"5b030d554f1c1b1b5e8b62ba","slug":"risky-bihal-with-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से रोजेदार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से रोजेदार बेहाल
mau
Updated Mon, 21 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एलान भी दरकिनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के तमाम दावों के बावजूद शहर में तीन से पांच घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। इससे परेशान लोगों का कहना है कि अभी मई माह में यह हाल है तो जून माह में किस हद तक कटौती की जाएगी। जबकि अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण कटौती हो रही है, जल्द ही उपभोक्ताओं को इससे निजात मिल जाएगी और उन्हें 20 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
पिछले एक सप्ताह से नगर में तीन से पांच घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। रमजान जैसे अवसर नगर के रोजेदारों का हाल बेहाल हो रहा है। कहीं सुबह और कहीं शाम के समय दो से तीन घंटे तक असमय बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का कहना है कि जिले में कहीं भी रोस्टिंग नहीं की जा रही है। वहीं बार-बार अघोषित कटौती को लेकर जब उपभोक्ताओं द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करते हैं तो उनके द्वारा जिन इलाकों में कटौती हो रही है, वहां तकनीकी समस्या को कारण बताया जाता है।
अधिशासी अभियंता रवि प्रताप ने कहा कि अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। हालांकि गर्मी बढ़ने पर ओवरहीटिंग के चलते खराबी आने पर कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य के लिए कुछ देर के लिए सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
उधर, बिजली कटौती के चलते आम उपभोक्ताओं के साथ रमजान माह में रोजेदारों को गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। विद्युत आपूर्ति के समय अघोषित कटौती से रोजेदारों में आक्रोश व्याप्त है। नगर के अब्दुल रशीद, मुहम्मद असलम, गुड्डू मलिक आदि ने रोस्टर के अनुरुप विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।