फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue team measured the encroached water

राजस्व टीम ने की अतिक्रमित बाहा की पैमाइश

Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Revenue team measured the encroached water
कोपागंज क्षेत्र के डांडी ग्रामसभा में बहा की पैमाइश करते राजस्व कर्मी।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। ग्रामसभा डाड़ी में सरकारी बाहा की बुधवार की शाम राजस्व टीम ने पैमाइश की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने इसके लिए राजस्व टीम का गठन किया था। राजस्व टीम ने तहसीलदार सदर को रिपोर्ट दी। राजस्व टीम ने अतिक्रमित नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निशानदेही कराया। डांड़ी की तरफ से बरसात का पानी सरकारी बाहा से भुजौटी स्थित छोटी सरयू नदी में गिरता है। इस बाहा पर किसानों के अतिक्रमण कर लेने से बरसात का पानी छोटी सरयू तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे सैकड़ों किसानों की फसलें डूब जाती है। परेशानहाल किसानों ने जिलाधिकारी और सदर एसडीएम को पत्रक देकर बाहा को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने राजस्व विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित कर अतिक्रमण युक्त बाहा की पैमाइश करके रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया था। तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार की शाम मौके पर पैमाइश की। टीम में लेखपाल राजकुमार, मनोहर कुमार, संतोष कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed