फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue collection is low in two tehsils, Amin's working style will be investigated

Mau News: दो तहसीलों में राजस्व वसूली कम, अमीन की कार्यशैली की जांच होगी

Tue, 16 Sep 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Revenue collection is low in two tehsils, Amin's working style will be investigated
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व वसूली और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

तहसील सदर और मुहम्मदाबादगोहना में अन्य तहसीलों की तुलना में अमीन वार औसत वसूली खराब मिलने पर डीएम ने मुहम्मदाबादगोहना और सदर के उप जिलाधिकारी को अमीनों के कार्य शैली की जांच करते हुए उनकी नियमित निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कर करेतर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान महीने के लिए निर्धारित लक्ष्य की तुलना में व्यापार कर में 57.3 प्रतिशत, स्टांप रजिस्ट्रेशन में 103.3 प्रतिशत, परिवहन कर में 79.75 प्रतिशत, आबकारी में 94.89 प्रतिशत, वन में 79 प्रतिशत, खनन में 58.06 प्रतिशत, भू राजस्व में 44.26 प्रतिशत, विद्युत देय में 55.45 प्रतिशत वसूली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ऐसे समस्त विभागों को जिनके वसूली कम है, इस माह में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ की गई कार्रवाई और वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को तहसीलों से समन्वय स्थापित कर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवई करते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
तहसील सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में अन्य तहसीलों की तुलना में अमीन वार औसत वसूली खराब मिलने पर डीएम ने मुहम्मदाबादगोहना और सदर के उप जिलाधिकारी को अमीनो की कार्यशैली की जांच करते हुए उनकी नियमित निगरानी करने को कहा।
सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान एम ओ यू निगरानी में बी ग्रेड,आबकारी विभाग के उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य में बी, गन्ना मूल्य भुगतान में बी,अभिलेख त्रुटि सुधार में बी, आरसीसीएमएस में सी तथा धारा 116 सी ग्रेड पाई गई।
नामांतरण धारा 34 तथा धारा 116 में भी सी ग्रेड पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। जनसुनवाई (आईजीआरएस) में सी ग्रेड पाए जाने पर उन्होंने ई डििस्ट्रक्ट मैनेजर को विशेष प्रयास कर इसमें सुधार करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, एआईजी स्टांप राकेश सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed