फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Retired clerk embezzled 52 lakhs of PF

सेवानिवृत्त लिपिक ने पीएफ का 52 लाख किया गबन

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Retired clerk embezzled 52 lakhs of PF
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से सेवानिवृत्त एक लिपिक ने पीएफ (प्रोविडेंट फंड) का 56 लाख रुपया गबन किया है। शासन की तरफ से उससे रिकवरी करने का नोटिस जारी किया गया है। जबकि केस भी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डायट में तैनात एक लिपिक 2017-18 में सेवानिवृत्त हो गया। इसके पूर्व वह गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर सहित विभिन्न जनपदों में विभिन्न सरकारी कार्यालय में तैनात रहा। अधिकारियों की मानें तो मैनुवली तरीके से लिपिक ने पीएफ से जितनी धनराशि निकाली लेकिन उसे अभिलेखों में कम दिखाया। विभागीय सेवा अवधि के दौरान मामला दबा रहा। विभागीय डाटा आनलाइन होने के बाद मामला परत दर परत खुलता गया। शासन से हुई जांच पड़ताल में मऊ में सात लाख रुपया सहित विभिन्न जिलों से कुल 56 लाख रुपये गबन का मामला उजागर हुआ है। शासन की तरफ से हड़पे गए धन की रिकवरी कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिलास्तर से सेेवानिवृत्त लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने में अधिकारी जुटे हुए हैं। डायट से सेवानिवृत्त लिपिक से धन वसूली के लिए नोटिस डाक से विभागीय अभिलेखों में दर्ज पते पर भेजी गई थी, लेकिन रजिस्ट्री वापस आ गई। डायट प्राचार्य हरि सिंह शाक्य ने बताया कि लिपिक द्वारा हड़पे गए धन की रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed