फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Responsibility given to booth in-charges

बूथ प्रभारियों को दी गई जिम्मेदारी

Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Responsibility given to booth in-charges
मऊ। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी की मासिक बैठक धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अपना बूथ सभी करें मजबूत बूथ नारे चर्चा की गई।
विज्ञापन

धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि मतदाताओं की संख्या बढ़ाना, पुनर्निरीक्षण कार्य के दौरान संख्या बल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे कि कोई समाजवादी मतदाता मत से वंचित न रहने पाए। कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथ को मजबूत करना है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राजेश मौर्य और दोहरीघाट ब्लॉक के प्रधान संघ के महामंत्री रामजतन राजभर प्रधान का स्वागत धर्मप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत मे समाजवादी छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. योगेन्द्र यादव योगी के असमय निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार पूर्व विधायक बैजनाथ प्रसाद, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी सीताराम कुशवाहा,जहीर सेराज , रामसमुझ पटेल राजेश यादव,डा. रमेश कुमार, अखंड प्रकाश पांडेय, मास्टर अमान, विनीत कुशवाहा, योगेंद्र यादव आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed