{"_id":"5fde4ce28ebc3e40fa4be2eb","slug":"respect-for-women-should-be-our-priority-mau-news-vns564398718","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के प्रति सम्मान हमारी प्राथमिकता हो: सत्यवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के प्रति सम्मान हमारी प्राथमिकता हो: सत्यवीर
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को संबोधित करते जिल?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को ग्रामीण विकास संस्थान इटौरा हथिनी के सौजन्य से नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता में बदलाव लाने पर बल दिया।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून से अपराध को नहीं रोक सकते हैं। ऐसे अपराधों पर रोक के लिए समाज में सबसे पहले अपनी मानसिकता को बदलना होगा। महिलाओं के प्रति सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसकी शुरुआत अपने घर से करें तभी समाज में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जगह नहीं जहां महिलाएं न हो। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उचित फोरम में अपनी बात रखें। तभी समस्या का समाधान हो सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि जीवन यापन की चीजों को नियंत्रित करने के लिए जिला पूर्ति विभाग का गठन किया गया। सब्सिडी के माध्यम से न्यूनतम दर पर राशन का वितरण किया जाता है। दो रुपये प्रति किलो में गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो में चावल वितरित किया जाता है। बताया कि अब तक अनियमितता मिलने पर जिले में 20 कोटेदारों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जा चुका है। वहीं 50 से अधिक दुकानों को निलंबित अथवा निरस्त किया जा चुका है। बताया कि जिले में 213 महिलाओं के नाम राशन की दुकानें हैं। डीपीआरओ घनश्याम सहाय ने स्वच्छ भारत मिशन के बाबत लोगों को जानकारी देते हुए शौचालय का प्रयोग करने की सलाह दी। सीडीपीओ ने महिलाओं की शिक्षा पर बल देते हुए तिरंगा भोजन करने की सलाह दी। कहा कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान अवश्य कराएं। छह माह तक बच्चे को बाहर की कोई अन्य चीजें न दें। रेनू पांडेय ने महिलाओं के बाबत चलाई जा रही योजनाएं विधवा पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगल योजना की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की सदस्य विनीता पांडेय ने मिशन शक्ति और हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 1090, 112 की जानकारी दी। महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने भरण पोषण तथा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में सुमन बौद्ध, ग्रामीण विकास संस्थान के शमीम अब्बासी, तौहीद अब्बासी आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डा. संतोष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, सज्जाद हुसैन, धीरज त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।