फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   respect for teachers

शिक्षकों का किया गया सम्मान

Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
respect for teachers
अमृत पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के चित्र पर मार्? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजन किए गए। इस दौरान कई शिक्षा संस्थानों मेें शिक्षकों का सम्मान किया गया। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल में एसेंबली के दौरान विद्यार्थियों ने अध्यापक दिवस पर विचार रखे। विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत डा. सर्वपल्ली राधा-कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने अध्यापकों को बेहतर शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन महान विद्वान, विचारक एवं दार्शनिक थे। कहा कि अध्यापकों का हर हाल में सम्मान करना चाहिए। क्योंकि माता-पिता के बाद अध्यापक ही होते हैं। जो बच्चों को जिदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने भी संबोधन किया। अली नगर स्थितसनबीम स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधकगण विजय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल,राकेश गर्ग, शशी अग्रवाल, गिरिराज शरण अग्रवाल एवं नुपुर अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवालएवं रितु अग्रवाल और श्री आशीष अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चरित्रों तथा नैतिक मूल्यों का रोपण करना एक शिक्षक का परम कर्तव्य होता है। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्र अनूप यादव ने अपने भाषण में शिक्षकों द्वारा नई तकनीक एवं उनके समर्पण को उल्लेखित किया वही अनन्या और उसके सहपाठियों द्वारा गीत पेश किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। संचालन आकांक्षा तथा अमन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed