फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resolution to assimilate Hindi

हिंदी को आत्मसात करने का संकल्प

Fri, 14 Sep 2018 10:55 PM IST
mau
mau Updated Fri, 14 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Resolution to assimilate Hindi
अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल मे हिंदी दिवस पर दोहा और श्लोक प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्र। - फोटो : mau
हिंदी दिवस के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूल, कालेजों तथा विभिन्न संगठनों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग और उसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। छात्रों ने मातृभाषा हिंदी को आत्मसात करने का प्रण लिया
विज्ञापन

  नगर क्षेत्र के खालीसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व समझाने के लिए कविता, कहानी कथन, निबंध लेखन तथा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता श्रवण में सौम्या राय और कहानी कथन में श्रुतिविजय, आबिद अली शताक्षी सिन्हा ने अपने शब्दों से सबका मन मोह लिया। निबंध लेखन में तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने कलाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विजयशंकर यादव  ने हिंदी के महत्व को बताते हुए बच्चों को हिंदी भाषा के बारे में समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जीता लेप्चा ने बच्चों को हिंदी के महत्व को बताते हुए शुद्ध हिंदी भाषा का प्रयोग करने पर जोर दिया। विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने बच्चों को उनके हिंदी कविता, कहानी, निबंध लेखन, आदि की सराहना की।
विज्ञापन

 
इसी क्रम में मऊ-बलिया हाईवे स्थित सनबीम स्कूल के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं नें दोहा, रचना, काव्य-संग्रह, कथा-वाचन और साहित्यिक अंताक्षरी में प्रतिभाग कर अपनी मातृभाषा हिंदी को आत्मसात करने का प्रण लिया। विद्यालय के निदेशक  राकेश गर्ग ने कहा कि मातृभाषा का सम्मान और संवर्धन करना शैक्षणिक संस्थाओं का परम दायित्व होना चाहिए। प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को भाषा-व्याकरण, कविता, निबंध लेखन में मातृभाषा में लगाव के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। मातृभाषा जितनी मजबूत होगी हमारा राष्ट्र उतना ही अधिक सशक्त होगा। हिंदी के लिए पंडित अलगू राय शास्त्री ने संविधान सभा मे अत्यंत ही मजबूती से आवाज उठाई थी। यह देखना बहुत दुखदायी है कि कैसे नौकरी के साक्षात्कार के दौरान जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं उन्हें दूसरों पर वरीयता दी जाती है। यह इस पक्षपाती दृष्टिकोण को दूर करने का समय है। समारोह को  कृष्ण कांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा,  रमेश राय, आनंद सिंह, विजय राजभर, राजीव जौहरी आदि शामिल रहे। हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि देश तथा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंदी का प्रसार अपने आप समय की मांग के अनुसार हो रहा है लेकिन सरकार का जोर सरकारी कामकाज की भाषा के रूप में हिंदी के अधिकतम प्रयोग पर है।  हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर नगर स्थित हिंदी भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ.एसएन खत्री ने कहा कि अब हिंदी ज्यादा से ज्यादा पढ़ी जा रही है। अन्य भाषाओं का अनुवाद भी हिंदी में हो रहा है। गोष्ठी को हरेराम सिंह, रामनिवास राय, चंद्रप्रकाश राय, रबिश कुमार, शतानंद, विजयशंकर तिवारी, स्वामीनाथ पांडेय आदि ने संबोधित किया। सुशील अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।

घोसी: जैश किसान इण्टर कालेज बनगाँवा के सभागार में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य परमानंद यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया। प्रधानाचार्य परमानंद यादव ने सभी अध्यापकों और शिक्षकों का आह्वान किया कि वे  अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और मातृ भाषा को समृद्ध बनाएं। इस अवसर पर पुनीता, वन्दना, पप्पू निषाद, ज्योति,अनिशा,आरती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed