फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   resistance over land acquired ordinance

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का किया गया विरोध

Tue, 06 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 06 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
resistance over land acquired ordinance
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में संशोधन के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश किसानसभा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन



मंगलवार को जुलूस की शक्ल में उत्तर प्रदेश किसानसभा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पुतला दहन  के दौरान कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसानसभा के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में केंद्र सरकार ने संशोधन कर किसान, मजदूर, गरीब विरोधी कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संशोधन से गरीब, मजदूर, किसान और गांव के लोगों को अधिकार समाप्त होगा। साथ ही विदेशी शक्तियों व कारपोरेट घरानों के ऊपर आम लोगों की निर्भरता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि विदेशी और कारपोरेट घरानों पर निर्भर होने के बाद किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इस संशोधन से विस्थापन भी बढ़ेगा जिससे कानून व्यवस्था को सुदृण करने में सरकार को समस्या पैदा होगी।


उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मुख्य रुप से जितेंद्र रामभर, रामप्यारे गौतम, अमरनाथ चौहान, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed