{"_id":"61f039f37a08f66d8a27d0eb","slug":"republic-day-will-be-celebrated-with-pomp-in-the-district-mau-news-vns635451966","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे जिले में शांति के साथ फहराया जाएगा। इसको लेकर पूर्व संध्या पर मंगलवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लोग जुटे रहे। पुलिस लाइन परिसर स्थित समारोह स्थल तैयार हो गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों मेें तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चे, युवा सहित सभी तबके के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी। तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ती रही। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के प्रमुख बाजार तरह-तरह के तिरंगों से पटा हुआ नजर आया। सभी सरकारी दफ्तरों पर आकर्षक सजावट की गई है।
नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में झंडों की खरीदारी करने की भारी भीड़ रही। पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशन, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशालय सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। वहीं गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाए जाने के क्रम में स्कूल, कालेज प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम स्थल को सजाने व संवारने में लगा रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने दिन भर वर्चुवल पूर्वाभ्यास कराया।