{"_id":"61f260dfd8c6bf26c230dbf2","slug":"republic-day-2022-kavi-sammelan-held-without-permission-case-filed-against-200-including-samajwadi-party-leader-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2022: मऊ में बिना अनुमति के हुआ कवि सम्मेलन, सपा नेता सहित 200 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस 2022: मऊ में बिना अनुमति के हुआ कवि सम्मेलन, सपा नेता सहित 200 पर मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Jan 2022 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलम में मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बिना अनुमति के कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन करना सपा नेता को भारी पड़ गया। इस दौरान कवि सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को स्थगित कराते हुए भीड़ हटवा दी। साथ ही आयोजक सहित 12 को नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
कोपागंत एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि बिना अनुमति के ही कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। जहां हजारों लोग पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही वो पुलिस बल के साथ पहुंच गए और कवि सम्मेलन को स्थगित कराया।
विज्ञापन
बिना अनुमति कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सपा नेता अफजल निसार और 12 अन्य को नामजद करते हुए 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।