फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Repair work on 40 bad roads soon

40 बदहाल सड़कों पर मरम्मत कार्य जल्द

Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Repair work on 40 bad roads soon
मऊ/वलीदपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से गुजरी 40 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत यूपीडा कराएगी। इनके बन जाने से जिले की विकास की रफ्तार तेज होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण 2018-19 में शुरू हुआ था। पिपरीड़ीह में यूपीडा का प्लांट लगा था। निर्माण के लिए मिट्टी लदे डंपर, कोयले की राख लादकर आते-जाते रहे। ऐसे में ओवरलोड ट्रकों से सरसेना-सलाहाबाद मार्ग, बढुआगोदाम-ब्राह्मणपुरा मार्ग सहित परदहां, रानीपुर, मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र की 40 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद न तो यूपीडा और न ही लोक निर्माण विभाग ने सुधि ली। बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। जबकि शासन का आदेश था कि एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जिन सड़कों का यूपीडा इस्तेमाल करेगी, उसकी मरम्मत भी वही कराएगी। तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेेते हुए शासन के फरमान पर यूपीडा तथा लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रुप से सर्वे किया। अब यूपीडा बदहाल 40 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के लिए यूपीडा ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed