फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Repair of Saidi Road started

सईदी रोड की शुुरू हो गई मरम्मत

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Repair of Saidi Road started
खबर का असर:नगर के सईदी रोड सड़क के उखड़ने की खबर प्रकाशित होने के बाद मरम्मत कराते ठेकेदार। - फोटो : MAU
मऊ। करोड़ों की लागत से बनी सईदी रोड के बरसात में ही उधड़ जाने को विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। मंगलवार से इसकी मरम्मत का काम भी शुरू हो गया। अमर उजाला ने एक जुलाई के अंक में गिट्टियों ने छोड़ा तारकोल का साथ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर पालिका द्वारा रेलवे को लगभग 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान कर रेलवे परिसर की जमीन ली गई है। जिसे कुछ दिनों पहले ही सात मीटर चौड़ी व 700 मीटर लंबी सईदी रोड को पिच कराने का कार्य पूरा कराया गया। 26 जून को लोकार्पण भी किया गया। लेकिन बुधवार को हुई बारिश से सड़क उधड़ने लगी। अमर उजाला ने इसे प्रकाशित किया तो रेलवे के अधिकारी गंभीर हुए और मंगवार से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सईदी रोड का निर्माण कार्य रेलवे द्वारा कराया गया है। खराब गुणवत्ता के मामले में रेलवे को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed