{"_id":"bf15d45472469baf118ae2ebfb5fbc31","slug":"remember-to-sahajanandasaraswati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजानंद सरस्वती को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजानंद सरस्वती को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर भूमिहार ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नगर के भटकुंआ पट्टी में शुक्रवार की देर रात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीसीएस में चयनित मेधावियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अवध नारायण राय व संरक्षक डॉ. एसएन राय ने पीसीएस में चयनित बनौरा के अजय कुमार राय, जहनियापुर के विभूषण राय को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भूमिहार जन्म से ही समाजवादी होता है। स्वामी जी की नजर में ईमानदारी और सच्चाई से किया गया हर एक काम आराधना और तपस्या है। स्वामी द्वारा चलाए गए अभियान आज अत्यंत ही प्रासंगिक है। भाजपा नेता योगेंद्र राय ने कहा कि स्वामी जी के व्यक्तित्व की खासियत थी कि उनका जितना प्रबल ढंग से विरोध किया जाता था उनका आत्मबल उतना ही ठोस और मजबूत होता चला जाता था। वे कार्य करने को कटिबद्ध हो जाते थे। पूर्व मंत्री उत्पल राय ने कहा कि स्वामी जी हिंदुस्तान के प्रथम किसान नेता थे। अधिवक्ता हरिद्वार राय ने कहा कि आज समाज में जिस तरह की आपाधापी है व जिस तरह दिशाहीनता है, वह निश्चित ही चिंता का कारण है। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि स्वामी जी को याद करना ही पर्याप्त नहीं है। समारोह को रामाश्रय राय, मनोज राय, केएन राय, सुधीर प्रधान आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामाशीष राय, वीर बहादुर राय, रमाशंकर राय, श्रीधर राय, प्रेम प्रकाश राय, श्रीकांत राय आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।