{"_id":"5ebad1e78ebc3e904c798a50","slug":"relief-workers-mau-news-vns524591480","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों की राहत साग्रमी स्वीकार न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खुरहट स्थित महर्षि बाबा लोदी दास बालिका इंटर कालेज पर प्रवासी लोगों के
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जनपद के नोडल अफसर विशेष सचिव, रेशम/नोडल नरेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 की बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों से प्रधानों की राहत सामग्री स्वीकार न करने पर बल दिया। सभी एसडीएम से कहा कि पैदल चलकर आ रहे व्यक्तियों को रोककर उन्हें खाने पीने रहने की उचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए ब्लाकवार धनावंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि बाहर से आये हुए मजदूरों या अन्य लोगों का गांव में आने का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। इसे देखते हुए विकास खण्ड स्तर पर ही उनके रहने खाने पीने आदि की व्यवस्था की जाए। ग्राम प्रधानों द्वारा किसी भी दशा में खाने पीने की सामग्री स्वीकार न करें। नोडल अफसर ने सीएमओ से कहा कि किसी भी दशा में संक्रमित व्यक्ति को बाहर नही रखा जायेगा। जिस क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति बाहर अथवा घर पर रहता मिलेगा तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वाहर से आये लोगों की प्रतिदिन मानीटरिंग कर जनपद मुख्यालय पर उपलब्ध करायें। कहा कि बाहर से आयी महिलाओं को गांवों में रोजगार दिया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। रानीपुर : कोरोना के लिए शासन से नियुक्त नोडल अधिकारी नरेंद्र सिह पटेल ने ब्लाक के खुरहट स्थित महर्षि बाबा लोदी दास बालिका इंटर कालेज क्वारन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरो, शौचालय, पानी, बिजली आदि सुविधाओ का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीडीओ विजय शंकर राय, बीडीओ हरिवंश प्रसाद, ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत यादव, सुनील यादव, संजय सिंह, कानूनगो रामचन्द्र, संजय सिह, सूरज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।