फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Regular yoga gets rid of mental stress

नियमित योग मानसिक तनाव से मिलता है छुटकारा

Fri, 01 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Regular yoga gets rid of mental stress
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक मैरेज हाल में योग शिविर में योग सिखाते योगाचार्य बृजमोहन।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में नगर के पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में दस दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। बताया गया कि नियमित योग करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। शिविर का शुभारंभ भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री संगीता द्विवेदी, राजेश गोस्वामी, युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक,आकाश चौहान, भूपेंद्र राय ने किया। शिविर में पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन ने योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे सूक्ष्म व्यायाम विभिन्न प्रकार के आसन योगिक जोगिंग सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। बताया कि योग एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम स्वस्थ रह सकते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग न केवल दिमाग को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। शिविर में मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, अजय गुप्ता, अवनीश पांडेय, कुंदन वैदिक, किरन चौहान, अंकिता व अंशील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed