फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Registry of land done fraudulently on the pretext of getting inheritance

वरासत कराने के बहाने धोखे से करा दी जमीन की रजिस्ट्री

Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Registry of land done fraudulently on the pretext of getting inheritance
मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रायपट्टी निवासी एक व्यक्ति की जमीन का वयनामा किशुनपुर सुग्गीचौरी निवासी एक व्यक्ति ने साजिश कर धर्मपुर विशुनपुर निवासी दो महिलाओं के नाम से करा दिया। जमीन लोकया मौजे में स्थित है। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है। रायपट्टी निवासी सुभाष का आरोप है कि 27 दिसंबर 2021 को अपनी जमीन की वरासत कराने के लिए किशुनपुर सुग्गीचौरी निवासी एक व्यक्ति उसे तहसील मधुबन लेकर गया था। वहां पहले से ही धर्मपुर विशुनपुर निवासी दो महिलाएं मौजूद थीं। उस व्यक्ति ने पीड़ित को रजिस्ट्री दफ्तर ले जाकर वरासत कराने की कार्रवाई बताते हुए दोनों महिलाओं के नाम से लोकया स्थित उसकी भूमि की रजिस्ट्री करा दिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। सुभाष ने उस व्यक्ति के पास जाकर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दिया। लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed