{"_id":"61f94ff4ff40973700b02989fc0adba6","slug":"red-house-got-championships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड हाउस को मिला चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड हाउस को मिला चैंपियन का खिताब
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के चलिसवां गांव स्थित अमृत मेमोरियल हायर सेकण्ड्री स्कूल
विज्ञापन
का द्वितीय क्रीड़ा वार्षिक समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में हुआ।
ओवर आल प्रदर्शन के आधार पर स्कूल का रेड हाउस चैंपियन का खिताब पाने में सफल रहा। जबकि विजेता छात्र छात्राओं और ग्रुप हाउस को स्कूल के निदेशक शैलेष प्रताप सिंह द्वारा मेडल व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
लंबी कूद के जूनियर वर्ग में विपिन यादव को पहला और अंकित यादव को दूसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम और वैशाली दूसरे स्थान पर रही।
ऊंची कूद के सीनियर बालक वर्ग में दीपांशु को पहला स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर बालिका वर्ग में खुशी चैम्पियन रही। इसी प्रकार बालकों की 50 मीटर दौड़ में आशीष और 100 मीटर दौड़ में दीपांशु चैम्पियन रहे।
50 मीटर बालिकाओं की दौड़ में प्रिया और 100 मीटर दौड़ में साक्षी अन्य प्रतियोगियों पर भारी रहीं। ग्रुप हाउस वाले प्रतियोगिताओं में कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में रेड हाउस ने पहला और येलो हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग की रेड हाउस ने पहला व ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस को पहला और ग्रीन हाउस को दूसरा स्थान मिला।
सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस को पहला और ग्रीन हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। रस्साकस्सी में भी लड़कों के रेड हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि लड़कियाें के ग्रीन हाउस को चैम्पियन का खिताब मिला।
ओवर आल प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के रेड हाउस को चैम्पियन घोषित किया गया जबकि येलो हाउस को दूसरे और ग्रीन हाउस को तीसरे स्थान पर सन्तोष करना पड़ा।
समारोह के मुख्य अतिथि स्कू ल के निदेशक शैलेष प्रताप सिंह ने विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य में हमेशा मेहनत करने और खेल प्रतियोगिताओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।