फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recovery team attacked, three injured, case against four accused

रिकवरी टीम पर हमला,तीन घायल, चार आरोपियों पर पर केस

Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Recovery team attacked, three injured, case against four accused
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर शाम को इंड्सइंड बैंक के रिकवरी टीम के संजीव राय की तहरीर पर ट्रैक्टर के लोन की किस्त लेने गई निजी बैंक के कर्मचारियों की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। गाजीपुर जिले के पाली कासिमाबाद निवासी संजीव राय इंड्सइंड बैंक ज्योति टावर तृतीय सहादतपुरा में कार्यरत हैं।दस मई को अपने साथ बैंक के मैनेजर एवं गाजीपुर जिले के फतेहपुर निवासी सुहेल खान ,आजमगढ़ निवासी एवं कलेक्शन अभिकर्ता शुभम शर्मा के साथ क्षेत्र के नेवादा बोझी निवासिनी तारा देवी पत्नी पल्टन के घर ट्रैक्टर के लोन की किस्त जमा करवाने के लिए गये थे। तारा ने टीम को बताया कि ट्रैक्टर रामप्रवेश यादव की देखरेख में चलता है ,वही किस्त जमा करते हैं।रामप्रवेश ने किसी से फोन पर बात करवाया ,बात चीत के दौरान फोन पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद पांच लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिससे सुहेल खान मौके पर बेहोश हो गये ,जबकि संजीव राय एवं शुभम शर्मा घायल हो गये।सुहेल खान को टीम के सदस्यों ने मऊ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed