फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rebuke and warnings to Excise Officer

आबकारी अधिकारी को फटकार और चेतावनी

Sun, 17 Feb 2019 10:52 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rebuke and warnings to Excise Officer
रानीपुर ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : mau
जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी  ने रविवार को रानीपुर ब्लाक के सभागार में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। खराब प्रगति मिलने पर नाराजगी जताई। शराब पर अंकुश न लगा पाने पर जिला आबकारी अधिकारी को फटकार लगाई। अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हुई तो कार्रवाई को तैयार रहे। एसपी से कहा कि माफिया और उनके समर्थकों पर लगाम कसें।
विज्ञापन


बैठक में प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा करते हुए  मंत्री ने कहा कि लम्बित प्रकरणों को जल्द  पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने तहसील दिवस एवं थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण  समय सीमा में करने के सख्त निर्देश दिये।  निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को सूचित भी करने का भी निर्देश मंत्री ने दिया। बैठक में महिला हेल्प लाइन, थाना दिवस से सम्बन्धित लम्बित मामलों को जल्द निस्तारण करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन


अवैध शराब  पर प्रभावी अंकुंश न लग पाने पर जिला आबकारी अधिकारी  की लापरवाही पर मंत्री ने सख्त  नाराजगी व्यक्त किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता को ठीक कराने तथा डाक्टरों द्वारा बाहर से किसी प्रकार की दवा न लिखने का निर्देश दिया। माफियाओं और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले  में शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।    बैठक में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निर्देश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed