फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   rape victim shot dead

सुलह न करने पर रेप पीड़िता को मार दी गोली

Sun, 13 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
rape victim shot dead
बलात्कार पीड़िता 22 वर्षीया युवती की रविवार की सुबह इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह सुलह न कर आरोपियों को सजा दिलवाना चाहती थी। सुबह आठ बजे हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



 नाराज लोगों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मनाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने इस मामले में कालेज प्रबंधक के पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी पुलिस के पास हुई। गोली मारने के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार की सुबह अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने बाइक से मऊ जा रही थी। बैजापुर पुलिया के पास पहुँचते ही दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से भाई-बहन के गिरते ही एक बदमाश ने युवती की कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से नाराज ग्रामीणों ने मऊ आजमगढ मार्ग के बरलाई मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद पहुंचे एएसपी सुनील कुमार सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से हटे।


इस मामले में युवती के चेचेरे भाई की तहरीर पर एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें एक कालेज के मैनेजर का बेटा जयवर्धन सिंह, मथुरा राजभर और मुहम्मदाबाद कोतवाली के कोलौरा गांव के रणजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है।



 दक्षिण टोला थाने के एसओ सुुुरेश मिश्रा का कहना है कि युवती की हत्या के पीछे चार साल पूर्व हुए बलात्कार में सुलह न होना जान पड़ रहा है। पुलिस जांच कर रही है। उधर, युवती के घर वालों का कहना है बलात्कार मामले में स्कूल प्रबंधक सहित तीन लोग आरोपी बनाए गए थे। वे सुलह का दवाब बना रहे थे। इस मामले में युवती की कोर्ट में गवाही हो चुकी थी। सिर्फ फैसला आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed