फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ramnavmi celebrated

भजन-कीर्तन संग मनी रामनवमी

Sat, 28 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 28 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
ramnavmi celebrated
नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम के जन्म के समय महिलाओं ने मंगलगीत गाया।
विज्ञापन



साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में भगवान राम की भव्य झांकियां सजाई गई थी। पूजन-अर्चन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



रामनवमी के कई धार्मिक स्थलों पर मेला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मंदिर में मत्था टेका। साथ ही जमकर खरीददारी की।


नगर के कतुआपुरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, पावरहाउस श्रीराम मंदिर, तमसा पार स्थित नागा बाबा मंदिर सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मंदिरों पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से भजन-कीर्तन समेत विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।


रामनवमी के अवसर पर नगर के हनुमानघाट स्थित तमसा तट लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम पर रामनवमी पर लगे मेले में  श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।


दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां का पूजन- र्चन किया। लोगों ने मेले में सर्कस, चर्खी आदि का खूब लुत्फ उठाया।


वहीं फर्नीचर, स्टील सहित विविध वस्तुओं की खूब खरीदारी हुई। वहीं किसानों ने फावड़ा, हंसिया सहित कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीदारी की।


सौंदर्य प्रसाधन के स्टालों पर महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। जबकि बच्चों ने गुब्बारा, सीटी, चश्मा, खिलौने खरीदने में लगे रहे। बोझी बाजार संवादाता के अनुसार रामनवमी के अवसर पर बाबा थानीदास धुनि परिसर मे मेले का आयोजन किया गया।


 मेले में श्रद्धालुओं ने धुनि स्थल पर बतासा फूल का प्रसाद चढ़ावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। बड़रांव ब्लाक के सोनाडीह, हुड़रहां, कैलवर, बहरामपुर, पिड़उथ सिंहपुर, मटरपुरा, अमिला सहित विभिन्न ब्लाकों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही।


करहां संवाददाता के अनुसार रामनवमी के अवसर पर गुरादरी धाम पर श्रद्धालुओं पर तड़के से ही रेला लगा रहा। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के कुशीडीह पर भवानी माई के मंदिर तथा कोपागंज ब्लाक के लैरोबेरुवार स्थित सम्मेमाई मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। वहीं ब्लाक मुख्यालय स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।



रानीपुर संवाददाता के अनुसार रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के रामवन कुटी स्थित मंदिर तथा खुरहट में मेले का आयोजन किया गया। भक्तों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर मन्नत मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed