फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ram Singh murder case Order to file Vakalatnama to Mukhtar Ansari

राम सिंह मौर्य हत्याकांड: मुख्तार अंसारी को वकालतनामा दाखिल करने का आदेश, बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Mon, 21 Feb 2022 06:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 06:45 PM IST
सार

19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Ram Singh murder case Order to file Vakalatnama to Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए दिनेश कुमार चौरसिया की कोर्ट में सोमवार को राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले में आरोपी सदर विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। न्यायाधीश ने मुख्तार अंसारी से वकालतनामा दाखिल करने को कहा।

विज्ञापन


साथ ही मामले में अगली पेशी के लिए 26 फरवरी की तारीख तय की। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपियों के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विवेचना कर आरोपपत्र कोर्ट में प्रेषित किया। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed