फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rajvijay became the District President of BSP for the third time, welcomed

तीसरी बार बसपा के जिलाध्यक्ष बने राजविजय, हुआ स्वागत

Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rajvijay became the District President of BSP for the third time, welcomed
मऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश के क्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान पार्टी के पुराने धुरंधर नेता को दी गई है। मिशन-2022 की तैयारी में जुटी बसपा ने जिला इकाई की समीक्षा के बाद राजविजय को तीसरी बार पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कई पदाधिकारियों का पद बरकरार रखा गया है। जबकि मुख्य सेक्टर कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी रामप्रसाद चौधरी और सुरेंद्र राजभर को दी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका बलिया मोड़ स्थित घोसी के सांसद अतुल राय के कार्यालय में माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय ने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में प्रदेश में मायावती के नेतृत्व सरकार देखना चाहती है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अनाचार चरम सीमा पर है। किसान, युवा, बुनकर सभी परेशान हैं। कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की मुखिया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण राय, राजीव सैनी, भैरव सिंह, संतोष राजभर, शैलेंद्र आर्य, संजीत यादव, विनोद राम, संतोष यादव, ब्लाक प्रमुख परदहां राजेश, रंजना भारती, राजेश सैनी, लल्लन, सोनू राय, बबलू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed