फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raised demand to keep the gates open as before

पहले की तरह फाटक खोले रखने की उठाई मांग

Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to keep the gates open as before
घोसी नगर के बड़ागांव रेल फ़ाटक को बन्द करने के विरोध में रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरे? - फोटो : MAU
घोसी। नगर पंचायत के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील में रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेश कुमार को सौपकर बड़ागांव रेल फ़ाटक को पूर्व की भांति रखने की मांग किया।नगर पंचायत के सदस्यों में रेल फ़ाटक बन्द होने की सूचना से काफी रोष है। एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत के सदस्यों ने रेलमंत्री से मांग किया कि घोसी नगर के बड़ागांव बाजार की 25 हजार से अधिक लोगो के आने जाने का एक मात्र रास्ता बड़ागांव रेल फाटक है।यह रेलफाटक जब से इंदरादोहरीघाट रेल मार्ग का निर्माण हुआ ,तब से है।बड़ागाँव में लगने वाले प्राचीन बाजार में व्यापारियों के साथ हजारों लोग इस रेलफाटक से ही बाजार में समान,खरीदने और बेचने आते जाते है।यही नही उनके सामान को पहुचाने बड़े वाहन इसी रेल फ़ाटक से आते जाते है। नगर पंचायत सदस्य दुरुल हसन ने बताया कि शिया मुसलमानों का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन मोहर्रम का जुलूस जिसमे सैकड़ों के संख्या में बड़े,छोटे ताजिये गुजर कर इमामबाड़ा पहुंच कर दफन होते है।यही नही इमामबाड़ा स्थित कब्रगाह में शिया मुसलमानों के मृतक दफन होते हैं।नगर पंचायत सदस्य गोपाल साहनी ने बताया कि बड़ागांव रेल फ़ाटक से बड़ी संख्या में महिला, पुरूष रामजानकी मंदिर, शिवमन्दिर आते जाते है।छठ पूजा करने महिलाएं पोखरा जाती है।रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस रेल फ़ाटक बन्द होने से बड़ी लाइन बनने की खुशी परेशानी में बदल रही है। ज्ञापन सौंपने वालो में बरकतुल्लाहखान, राजेशश्रीवास्तव ,नेहाअख्तर,फिरोजखानतलवार,अजयदुबे, तहसीनजहाँ, विनोदकुमार, नागेंद्रसिंह, शारदादेवी,शाहिना, होमापरवीन, जुल्फेकार,कमलादेवीसोनकर,याशमीनबानो, अमीनाखातून, शाहजनम,गोपालसाहनी आदि सदस्य एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed