{"_id":"6e25c29b3d09139547f24d18825e0659","slug":"raise-voice-for-lighting-and-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट, निर्माण कार्य को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट, निर्माण कार्य को लेकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बोर्ड की विशेष बैठक बुधवार को नगरपालकिा सभागार में हुई। इसमें लाइट व निर्माण को लेकर कुछ सभासदों ने हंगामा किया। बैठक में 36 एजेंडा पास किया गया। बैठक में लाइट एवं निर्माण कार्य को लेकर कुछ सभासदों ने हंगामा किया। इस पर पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने बताया कि सरकार की ओर से बजट में कटौती किए जाने एवं पालिका के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि किए जाने से पालिका पर 12 करोड़ रुपये का वार्षिक अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
इसकी वजह से विकास कार्यों पर असर पड़ा है। खीरीबाग से ओवर ब्रिज को जाने वाली सड़क निर्माण को लेकर सभासदों ने ठेकेदार दीपक शुक्ला के खिलाफ नाराजगी जताई। बोर्ड ने ठेकेदार को अंतिम मौका देते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा एक सप्ताह के भीतर कार्य आरंभ नहीं किया जाता है तो इन्हें काली सूची में डाल कर कार्यादेश वापस ले लिया जाए।
नए सिरे से टेंडर कराकर दूसरे ठेकेदार से सड़क का निर्माण कराया जाए। बैठक में 36 एजेंडा पास किया गया। इसमें विशेषकर मिर्जाहादीपुरा एवं गाजीपुर तिराहे का सुंदरीकरण, रेलवे क्रासिंग से गाजीपुर तिराहे तक डिवाइडर लगाकर एकल मार्ग बनाने, नाला निर्माण, नाला रेजिंग, नाले पर जाली लगाना, बुनकर कालोनी से होते हुये नरईबाधं पुलिया तक नाला ऊंचा कराया जाना है।
विज्ञापन
वार्ड 33 में महबूब आलम के मकान से मुर्तजा के सामने तक नाला व पुलिया निर्माण, हरिकेशपुरा में पुलिया निर्माण एवं रास्तों की मरम्मत आदि विकास कार्य शामिल किए गए हैं।
बैठक को संबोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक प्रत्येक संभावित तरीकों पर अमल करके अपने नगर के विकास को सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सभी सभासदों से अपने कार्य क्षेत्र में आवश्यक कार्य वरीयता के आधार पर कराने का आह्वान किया।
इसी क्रम में वार्ड 22 के सभासद अरशद जमाल ने कहा कि इस समय नगर बड़ी तेजी से निर्माण संबंधी उन्नति कर रहा है। नगर में अंडरग्राउंड केबिलिंग का कार्य भी सरकारी योजनांतर्गत आरंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इससे नगर पालिका को भी रोड लाइट के संबंध में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।