फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rains continue, elderly death due to falling houses

बारिश जारी, मकान गिरने से वृद्ध की मौत

Wed, 09 Aug 2017 12:21 AM IST
mau news
mau news Updated Wed, 09 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मऊ। मंगलवार को  आसमान में सुबह से बादल छाए रहे।  इस दौरान गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में तेज बारिश होने से  रतनपुरा  बाजार में कई दूकानों तथा घरों में पानी घुस जाने से हजारों रुपये मूल्य का सामान खराब हो गया। वहीं तेज बारिश होने से चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ में मकान गिर जाने के कारण एक वृद्ध की मौत हो गई।  बारिश के बाद  ठंडी हवाएं चलने के कारण कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली।  
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन धूप व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।  अपराह्न बाद  कुछ देर तक बूंदाबांदीहुई।  लगा कि बारिश तेज होगी, लेकिन  शहर में बादल तरसा कर चले गए। वहीं रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र मेें झमाझम बारिश हुई। लगभग आधा घंटे तक बारिश होने से रतनपुरा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक भवन के अंदर, बाजार में बनी कई दूकानें तथा घरों में पानी घुस गया। दूकानों के अंदर रखा हजारों मूल्य का सामान नष्ट हो गया। व्यापारियों का कहना था कि जिला पंचायत को टैक्स जमा करने के बाद भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। केवल आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं होता है। सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। तेज बारिश होने के चलते चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ में मकान गिरने से संकठा राम (72) की  मौत हो गई। पूरा परिवार खुले आसमान में रहने को विवश है। घर में उसकी पोती पिंकी (16) पुत्री राजन शाम को अपनी छोटी बहन रिंकी (7) वर्ष के साथ खाना पका रही थी। संकठा भी वहीं पहुंच कर चूल्हे की आग में बाटी बनाने लगा। इसी बीच दीवाल गिर गई तथा वहां बैठी दोनों बहने भी घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने  मलबे में दबे संकठा को  चिरैयाकोट के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर देर रात संकठा राम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed