फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway station started with the operation of trains

ट्रेनों के संचालन से शुरू रेलवे स्टेशन पर बढ़ी रौनक

Sun, 26 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Railway station started with the operation of trains
मऊ। अग्निपथ योजना के बवाल को लेकर बंद ट्रेनों का संचालन एक बार फिर शुरू होने से रेलवे स्टेशन पर चहलपहल बढ़ गई है। ट्रेनों के संचालन से जहां यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने लगी है तो वहीं रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। ट्रेनें बंद होने से रेलवे को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। डीसीआई अखिलेश सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बीते दो दिनों से रिजर्वेशन काउंटर पर 500 से ज्यादा लोग आरक्षण करानेे पहुंच रहे हैं। वहीं स्टेशन पर अब 12 से 14 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे रेलवे को दस लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व मिल रहा है। इससे पहले अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह हुए उग्र प्रदर्शन के बाद रेलवे ने जंक्शन से गुजरने वाली सभी सातों पैसेंजर ट्रेन के साथ दस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इससे आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या 200 से नीचे आ गई थी, जबकि स्टेशन से विभिन्न रूटों के लिए दो से तीन हजार यात्री ही आवाजाही कर रहे थ। लेकिन अब एक बार फिर से स्टेशन पर यात्रियों की चहल पहल पहले की तरह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed