फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Raid on manhole shops in Tehsils

तहसीलों मेंे खाद की दुकानों पर छापेमारी

Thu, 02 Aug 2018 11:06 PM IST
mau
mau Updated Thu, 02 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Raid on manhole shops in Tehsils
नगर के अंधा मोड़ भीटी स्थित एक प्राइवेट खाद गोदाम पर छापेमारी के दौरान कागजों को चेक करते एसडीएम और उपकृषि निदेशक। - फोटो : mau
 जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के समस्त तहसीलों में एक साथ जिलास्तरीय टीम ने उर्वरक के थोक तथा फुटकर विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। जिलास्तरीय टीम ने 49 दुकानों पर छापा मारकर 16 नमूने लिए। साथ ही अधिकारियों ने विक्रेताओं को चेतावनी दी। संग्रहित नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


जिले में उर्वरक के 11 थोक विक्रेता तथा 762 खुदरा विक्रेता हैं।  कई उर्वरक की दुकानों से गुणवत्तापरक उर्वरक न मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों पर एक साथ अभियान चलाया गया। जांच टीम में प्रत्येक तहसील में कृषि विभाग के अधिकारी तथा संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी को शामिल किया गया था। जांच टीम ने 49 दुकानों से 16 नमूना लिया।सदर में उप निदेशक कृषि तथा उप जिलाधिकारी सदर ने नौ छापा मारा। जिसमें छह नमूने लिए।
विज्ञापन


घोसी में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार तथा उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने 18 दुकानों पर छापा मारा। कुल छह नमूने लिए दो दुकान में गड़बड़ी मिलने पर विक्रेताओं को चेतावनी दी। मुहम्मदाबादगोहना में भूमि संरक्षण अधिकारी कृषितथा उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने 10 दुकानों पर छापा मारा। दो नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी ने उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में छापा मारा। 12 दुकानों पर छापेमारी में दो नमूना लिया। जांच से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed