फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Queues at gas agencies for booking

गैस एजेंसियों पर लग रहीं कतारें

Tue, 06 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 06 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Queues at gas agencies for booking
गैस एजेंसियों पर फार्म नंबर चार तथा आधार कार्ड जमा करने के दौरान गैस उपभोक्ताओं को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। एजेंसी पर मात्र एक काउंटर होने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन


  इस दौरान गैस की बुकिंग कराने आए उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है कई बार उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ जा रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


 जिससे लोगों में रोष है।  इन दिनों जिले के सभी गैस एजेंसियों पर सब्सिडी के लिए उपभोक्ता आधार कार्ड, फार्म नंबर चार आदि जमा करा रहे हैं लेकिन अनियमितता के चलते इन्हें तमाम परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों पर एक ही काउंटर बनाए जाने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इस बीच गैस बुकिंग कराने के   लिए आने वाले लोगाें को भारी भीड़ के चलते घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।



   इस संबंध में रैकवारडीह से आए कृष्ण कुमार का कहना था कि फार्म जमा करने के लिए दो घंटे से लाइन में लगा हूं। कब तक नंबर आएगा पता नहीं चल पा रहा है। भीड़ के हिसाब से काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए।

 वहीं परदहां के जयप्रकाश सिंह का कहना था कि नई  व्यवस्था में व्याप्त दुर्व्यवस्था को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed