फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine patients sent to coach in PG college after filling water

पानी भरने से पीजी कॉलेज में क्वारंटीन मरीजों को कोच में भेजा

Tue, 23 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Quarantine patients sent to coach in PG college after filling water
मऊ। मंगलवार को वाराणसी में जिले की किशोरी कोरोना संक्रमित मिली, इससे जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो चुुकी है। हालांकि कुल संक्रमित 86 मरीजों में से 57 उपचार के बाद ठीक हुए है। इसमें से दो की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। ऐसे में अब जिले के सभी लोगों को इस महामारी के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शहर में हॉट स्पॉट बढ़ने से कोइ्र रोक नहीं सकता। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संक्रमितों के कांटेक्ट में आने वालों को अबतक इंदारा के शहीद पीजी कालेज में क्वारंटीन किया जाता था। लेकिन कालेज परिसर में बरसात का पानी भरने के कारण सभी 68 लोगों को रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराए गए कोच में क्वारंटीन किया गया। डीएम ने बताया कि रेलवे की तरफ से लगभग पूर्वांचल के हर जिले को यह सुविधा मुहैया कराई गई है। लेकिन इस सुविधा का उपयोग करने वाला मऊ जिला पहला है। बोले मंगलवार को 181 कोरोना संकमितों की रिपोर्ट आई, लेकिन सभी निगेटिव रही।
विज्ञापन

इस बीच बीमार होकर उपचार कराने के लिए बीएचयू गई जिला मुख्यालय स्थित सहादतपुरा निवासी किशोरी कोरोना संक्रमित निकल गई। किशोरी के पॉजिटिव होने की सूचना मिलने पर शहर में एक और हॉट स्पॉट बनाया गया। इस दौरान रोडवेज के पास रहने वाली किशोरी के घर के साथ पूरा 250 मीटर के दायरे को सील किया गया। किशोरी का वाराणसी में 20 जून को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 4169 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है । जिसमें 3717 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है । जिसमें 3638 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 452 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है । उन्होंने बताया कि जिले में करोना एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है । जिसमें दो का बीएचयू में इलाज चल रहा है । तथा एक का लखनऊ में और जिले में 24 मरीज कोविड अस्पताल मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed