फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine

प्रधानपति समेत 25 युवक क्वारंटीन

Thu, 28 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
मऊ। हाई रिस्क जोन से आए लोगों की निगरानी करने की जिम्मेदारी निर्वहन करने वाला प्रधानपति संक्रमित युवक के घर के समीप युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने प्रधानपति और 25 युवकों को क्वारंटीन कर दिया। उधर, गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। सदर तहसील क्षेत्र का डुमराव गांव शहर से लगा हुआ है। गांव में 13 मई को एक परिवार मुंबई से लौटा है। जिला प्रशासन ने प्रवासियों की निगरानी गांव के प्रधान सहित गठित टीम को सौंपी है। डुमराव गांव में मुंबई से आए युवक को होम क्वारंटीन करने की बजाय प्रधानपति उसके संग क्रिकेट मैच खेलने लगा। बुधवार की शाम जांच रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव होने की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब एंबुलेंस उसने लेने गांव पहुंची। इसके बाद जब युवक से टीम ने गांव आने और बुधवार तक की दिनचर्या पूछी तो कई लोगों के चेहरों पर हवाईयां उड़ती नजर आई। गांव निवासी तूफानी ने बताया कि 25 मार्च से वह परिवार के संग होम क्वारंटीन है, ताकि सुरक्षित रहे। लेकिन बाहर से आकर एक व्यक्ति ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया। गांव का हर व्यक्ति भयभीत है। बीमार युवक के दरवाजे पर मौजूद मैदान में रोज शाम को क्रिकेट खेला जाता था। इसमें प्रधान पति भी शामिल रहें। एंबुलेंस में स्थान न होने के कारण चार लोगों को संक्रमित युवक के घर के सामने मौजूद प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed