फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था पर भड़के लोगों ने किया विरोध

Sun, 10 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Quarantine Center
कोपागंज। कोरोना वायरस के ग्रामसभा प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर स्थित कॉलेज में क्वारंटीन किए गए लोगों के परिजनों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए रविवार को विरोध किया। साथ ही क्वारंटीन किए गए लोगों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। जिसकी सूचना पर प्रशासन ने उन्हें हटाकर जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया। प्यारेपुर सलाउद्दीन गांव स्थित स्व. इंदिरा गांधी कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वर्तमान में प्रशासन ने बाहर से लौटे 21 श्रमिकों को इसमें क्वारंटीन किया है। रविवार को क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था की जानकारी मिलने पर क्वारंटीन किए श्रमिकों के परिजन वहंा पहुंचे और विरोध करने लगे। लोगों का आरोप था कि क्वारंटीन सेंटर न तो नियमित रूप से सैनिटाइज का कार्य किया जा रहा है न ही क्वारंटीन किए गए लोगों को कोई सुविधा मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में श्रमिक जमीन पर कपड़ा बिछाकर सोने को मजबूर है। परिजन क्वारंटीन किए गए लोगों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने प्रशासन को दी। जिस पर प्रशासन ने सभी क्वारंटीन किए गए लोगों को वहां से स्थानातरित करते हुए जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। मालूम हो कि शनिवार को क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार खुद सेंटर पर पहुंचकर सैनिटाइज कराया था। साथ ही सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग अपने सामने कराते हुए समस्याओं के निदान की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed